लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक्टर आमिर खान को दी धमकी

Update: 2026-07-18 04:38 GMT

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. सलमान खान के बाद अब आमिर खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं. आमिर खान को बिश्नोई गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पर धमकी दी गई है. बताया जा रहा है कि आमिर को धमकी देना वाला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई है, जिसका ऑडियो भी सामने आया है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो शेयर करके आमिर खान को धमकी दी है. हालांकि, हम सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो की पुष्टि नहीं करते है.
पोस्ट में लिखा है- जय श्री राम, जय सीता राम. मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दिया जाएगा. ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है.
'हमारा, हमारे भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे. ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे.'
आमिर खान को मिली धमकी में लव जिहाद का जिक्र किया गया है, जिससे इतना साफ है कि बिश्नोई गैंग, आमिर खान की तीसरी शादी से नाराज है. बता दें कि आमिर ने जबसे गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी करके घर बसाया है, तभी से वो मुश्किलों में हैं. आमिर की तीसरी शादी का जमकर विरोध किया जा रहा है. दूसरे धर्म की महिलाओं संग आमिर की शादी को लव जिहाद माना जा रहा है.
Tags:    

Similar News