वेंटिलेटर पर लता मंगेशकर, इलाज कर रहे डॉक्टरों ने दिया बड़ा अपडेट

तबियत दुबारा से बिगड़ गई है।

Update: 2022-02-05 07:55 GMT

नई दिल्ली: दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित होने के बाद 8 जनवरी से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU में भर्ती हैं। हॉस्पिटल के सूत्रों से जुड़े सूत्रों ने बताया, लता जी की तबियत दुबारा से बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें दोबारा वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है।

डॉक्टर्स की टीम कर रही निगरानी
लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने दैनिक भास्कर को बताया कि, लता जी की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई है। इसके बाद तुरंत उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स की एक टीम 24*7 उनकी निगरानी कर रही है।
भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय पार्श्व गायिकाओं में से एक मंगेशकर ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था और विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। अपने सात दशक से अधिक के करियर में वह ''अजीब दास्तान है ये'', ''प्यार किया तो डरना क्या'', ''नीला आसमां सो गया'' और ''तेरे लिए'' जैसे कई यादगार गानों की आवाज रही हैं।

Tags:    

Similar News

-->