शादी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में कई टीवी और बॉलीवुड सितारे शादी करने वाले हैं। हाल ही में कई टीवी सितारों ने इस बात का ऐलान किया है कि वो शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते दिन ही खबर आई थी कि टीवी की नागिन सायंतनी घोष दुल्हन बनने वाली हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि सीरियल कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) स्टार मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava) सात फेरे लेने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मानसी श्रीवास्तव अपने बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी के साथ जनवरी 2022 में शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं। 

मानसी श्रीवास्तव के होने वाले पति कपिल तेजवानी एक जानेमाने फोटोग्राफर हैं। खबरों की मानें तो मानसी श्रीवास्तव और कपिल तेजवानी मुंबई में ही शादी करेंगे। बता दें इससे पहले मानसी श्रीवास्तव की एक बार सगाई टूट चुकी है। इश्कबाज स्टार ने साल 2016 में मोहित अबरोल के साथ धर्मशाला में एक निजी समारोह में सगाई की थी। हालांकि मानसी श्रीवास्तव का ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। कुछ समय में ही मानसी श्रीवास्तव का ब्रेकअप हो गया।
ये सितारे भी कर रहे हैं शादी

मानसी श्रीवास्तव के अलावा उनकी कोस्टार श्रद्धा आर्या भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। श्रद्धा आर्या कल यानी 16 नवंबर को एक नेवी अफसर के साथ सात फेरे लेंगी। श्रद्धा आर्या के पीछे पीछे अब उनकी सौतन मानसी श्रीवास्तव भी अपना घर बसाने जा रही हैं। शादी करने वाले सितारों की लिस्ट में एक नाम पूजा बनर्जी का भी है। 
पूजा बनर्जी आज यानी 15 नवंबर को अपने पति कुणाल वर्मा के साथ दोबारा साथ जीने मरने की कसम खाने वाली हैं। पूजा बनर्जी शादी करने के लिए इस समय गोवा पहुंची हुई हैं। इसके अलावा अंकिता लोखंडे भी दुल्हन बनने की तैयारी कर रही हैं। अंकिता लोखंडे दिसंबर में अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ सात फेरे लेंगी। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में लाखों करोड़ों फैंस के दिल टूटने वाले हैं। 

ट्रेंडिंग वीडियोज


Tags: