'पांड्या स्टोर' (Pandya Store) सीरियल में सुमन का किरदार निभाने वाली कृतिका देसाई (Kruttika Desai) छेड़छाड़ का शिकार हो गई हैं. एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर लंबे चौड़े पोस्ट में बताई. एक्ट्रेस ने इसके साथ वीडियो भी शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि मनचलों ने उन्हें किस तरह सड़क के बीचोंबीच परेशान किया.

तीन लोग आए नजर



कृतिका देसाई (Kruttika Desai) ने सोशल मीडिया पर लंबे पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में आप देखेंगे कि कृतिका अपनी कार में बैठी हुई हैं. तीन लोग कृतिका के ड्राइवर से बहस कर रहे हैं. इस वीडियो को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और अपने साथ घटी इस घटना के बारे में बताया.
करेंगी शिकायत
कृतिका ने लिखा- 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है. मैं शूटिंग खत्म करके अपने घर वापस जा रही थी. रास्ते में तीन लोगों ने मेरी कार को रोक लिया. ये तीनों लोग बाइक से आए थे. मेरे ड्राइवर को रुकने के लिए कहा. इन तीनों ने कहा कि वो मेरी कार में ड्रग्स को सर्च करेंगे. इन लोगों ने मुझे अपनी नकली आईडी दिखाई. इसके बाद ये लोग बदतमीजी करने लगे. इसके बाद मैंने उनसे कहा कि महिला कॉन्सटेबल कहां है उसे बुलाओ. इसी दौरान मैंने इन लोगों का वीडियो बनाया. ये घटना फिल्म सिटी से गोकुलधाम के बीच हुई. ये लोग लोगों को इस तरह से डराते हैं. जब इन्हें लगा कि वहां पर बवाल हो जाएगा तो ये भाग गए. कल मैं पुलिस स्टेशन जाऊंगी और शिकायत करूंगी. सभी एक्टर्स सतर्क हो जाए और दूसरे लोग भी. ये लोग किसी और जगह जाकर जरूर ऐसा करेंगे.'
सुमन पांड्या का निभा रहीं रोल
आपको बता दें, कृतिका देसाई 'पांड्या स्टोर' सीरियल में सुमन पांड्या का रोल निभा रही हैं. ये सीरियल अपनी कहानी और ट्विस्ट की वजह से दर्शकों को खूब पसंद आता है.


Tags: