Dhoni के साले संग रिश्ते पर कृति सेनन ने दिया हिंट

Update: 2024-08-28 13:48 GMT
 Mumbai.मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन फिल्मों के साथ-साथ पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस धोनी के साले और करोड़पति बिजनेसमैन कबीर बहिया संग अफेयर की खबरों को लेकर मीडिया में छाई हुई हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन भी कथित ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया और बहन नुपुर के साथ ग्रीस में मनाया था। इसकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई थी। अब इसी बीच खबर सामने आ रही है कि इनके रिश्ते को कंफर्म माना जा रहा है। इसकी वजह है कृति की लेटेस्ट पोस्ट। इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि लोगों ने इनके रिश्ते पर
ऑफिशियल
मुहर लगा दी और शादी के सवाल करने लगे हैं। चलिए बताते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ।
दरअसल, कृति सेनन ने UP T20 सीजन 2 से अपनी धांसू परफॉर्मेंस का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस कई गानों ‘चोली के पीछे’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ पर धमाकेदार डांस मूव्स दिखा रही हैं। ऐसे में अब ये वीडियो जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया तो फैंस उनकी इस परफॉर्मेंस को देख बेकाबू हो गए और जमकर तारीफ करने लगे। इसी बीच उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने भी अफेयर की चर्चा के बीच कमेंट किया, ‘मैं मर गया।’ इसके बाद लोगों के कमेंट्स की झड़ी लग गई। कोई उन्हें जीजू कहने लगा तो कोई शादी को लेकर सवाल करने लगा कि दोनों शादी के बंधन में कब बंध रहे हैं हालांकि, ना तो एक्ट्रेस की ओर से और ना ही कबीर की ओर से इस मामले पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
इतना ही नहीं, कबीर बहिया के कमेंट को कृति सेनन ने लाइक भी किया है। एक्ट्रेस ने अपना डांस वीडियो शेयर करने के साथ ही पोस्ट लिखी, ‘ये एक डेडली परफॉर्मेंस थी। लेकिन स्टेडियम में लाइव परफॉर्मेंस से ज्यादा रोमांचकारी कुछ नहीं होता है।’ एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर कबीर ने कमेंट किया और फिर लोगों ने कमेंट की झड़ी लगा दी। इस एक कमेंट के बाद इनके अफेयर और शादी की अफवाहों को हवा मिल गई है। लोगों का मानना है कि अब इनका रिश्ता ऑफिशियल हो गया है जबकि दोनों में से किसी ने भी रिश्ते की ओर इशारा नहीं किया है।
धोनी के साले और करोड़पति बिजनेसमैन हैं कबीर बहिया
अगर बात की जाए तो कबीर बहिया की तो वो धोनी के साले और करोड़पति बिजनेसमैन हैं। बताया जाता है कि कबीर धोनी की पत्नी साक्षी के कजिन ब्रदर हैं। उन्हें धोनी की फैमिली के साथ कई बार साथ में देखा गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के साथ भी कई बार उन्हों देखा जाता रहा है। धोनी की फैमिली के साथ उनकी कई फोटोज भी हैं। हार्दिक पांड्या कबीर के काफी अच्छे दोस्त भी बताए जाते हैं। कबीर पेशे से लंदन में रहने वाले एक भारतीय बिजनेसमैन हैं। वो काफी अमीर एनआरआई परिवार से हैं। कबीर वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के संस्थापक हैं।
Tags:    

Similar News

-->