एक्टर कृति खरबंदा ने अपने बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट को अलग ही अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पुलकित का मंगलवार को बर्थडे था और इस मौके पर कृति ने इंस्टाग्राम पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बेबी। तुम एक साल और छोटे हो गए हो। इस मौके पर मुझे एक बात कहनी है कि तुम अरबों में एक हो। तुम जैसा कोई नहीं और न कभी होगा। आई लव यू।' इस मेसेज के साथ ही कृति ने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह पुलकित सम्राट को किस करती दिख रही हैं। तैश, वीरे की वेडिंग और पागलपंती जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके कृति और पुलकित बीते करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

लॉकडाउन के दौरान का वक्त भी दोनों ने साथ ही गुजारा था और अकसर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लॉकडाउन में साथ वक्त बिताने को लेकर हाल ही में पुलकित ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हम इस दौर पजल्स सॉल्व करते रहते थे। कई बार हम गिटार और पियानो बजाने में खुद को बिजी रखते थे। इसके अलावा एक और अच्छा गेम हम खेलते थे। वह यह था कि टीवी पर कोई पॉप्युलर शो लगाते थे और उसकी आवाज बंद कर देते थे। उसके बाद हम डायलॉग्स बोलते थे, जो गलती कर जाता था, उसे फन पनिशमेंट मिलती थी।


पुलकित के बारे में बताते हुए कृति खरबंदा कहती हैं, 'मैं इस बात की तारीफ करती हूं कि वह अपने प्रति सच्चा है। इसके अलावा खुद से प्यार करने के मामले में तो वह ब्रांड अंबैसडर है।' हालांकि कृति ने खुद हाल-फिलहाल में शादी करने की बात से इनकार किया है। कृति कहती हैं, 'हम बीते करीब एक या डेढ़ साल से डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन हमने अब तक शादी को लेकर कोई बात नहीं की है। अभी ऐसा कुछ करने का हमारा प्लान नहीं है। फिलहाल हम लोग अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। शादी तो लंबा सपना है।'
पुलकित सम्राट ने सोमवार को ही लिखा था कि लॉकडाउन के दौरान उन्हें अपनी फिटनेस से समझौता करना पड़ा है। पुलकित ने लिखा था कि इस दौरान मैं ढंग से सो नहीं पाया। जिम नहीं कर पाया। शरीर आपको दूसरा मौका देता है। आपको अपने शरीर की बात सुननी चाहिए। शरीर को मंदिर की तरह ट्रीट करने के लिए मुझे यह दूसरा मौका मिला है। इसलिए अब मैं कोई समझौता नहीं करने वाला।


Tags: