Krithi Shetty Saree Looks: एक्ट्रेस कृति शेट्टी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने ट्रेडिशनल साड़ी लुक्स शेयर करती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कृति के वार्डरोब से बेस्ट एथेनिक साड़ी लुक्स लेकर आए हैं। जिन्हें देख आप भी आउटफिट इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
एक्ट्रेस कृति शेट्टी ने व्हाइट और ब्लू कांबिनेशन की बेहद खूबसूरत कॉटन प्रिंटेड साड़ी को स्टाइलिश मैचिंग ब्लाउज के साथ कैरी किया है। कृति का ये लुक स्प्रिंग सीजन के स्पेशल इवेंट्स के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। आप भी किसी हल्की फुल्की स्टाइलिश साड़ी की तलाश में हैं, तो कृति का ये लुक न्यूड मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी के साथ ट्राई कर सकती हैं।
शेट्टी ने बेहद खूबसूरत मैजेंटा पिंक बनारसी साड़ी को स्टाइलिश स्लीव लेस ब्लाउज के साथ कैरी किया है। कृति ने बनारसी साड़ी को ट्रेडिशनल गोल्डन ज्वेलरी जैसे गोल्डन झुमके और गोल्डन नेकलेस के साथ एक्सेसराइज किया है। कृति ने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए सटल मेकअप बेस और पिंक न्यूड लिप्स के साथ बालों को सॉफ्ट कर्ल लुक दिया है। आप भी कृति का ये लुक छोटी बिंदी के साथ ट्राई कर सकती हैं।
वेट प्लेन शिफॉन साड़ियां लंबे अरसे से एक्ट्रेसेज की पहली पसंद रही हैं। इस लुक में एक्ट्रेस कृति शेट्टी ने बेहद खूबसूरत लेमन येलो कलर की शिफॉन साड़ी को सिल्वर व्हाइट ब्लाउज के साथ कैरी किया है। कृती शेट्टी इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने हैवी झुमके और मैचिंग ब्रेसलेट के साथ स्टाइल किया है। आप भी कृति की तरह खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आने के लिए डे इवेंट्स पर उनका लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।
Tags: