अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इन दिनों कश्मीर में हैं और अपनी वेकेशन का भरपूर मजा लेती नजर आ रहीं हैं। कृष्णा श्रॉफ अपने कश्मीर ट्रिप की तस्वीरें लगातार अपने फैन्स के साथ साझा भी कर रहीं हैं, तो आइए आपको दिखाते हैं उनकी ये फोटोज़। (Photo-Instagram)

इस तस्वीर में कृष्णा श्रॉफ बर्फीली वादियों के बीच बैठ नजारों को निहारती दिखाई दे रहीं हैं, उनके चारों ओर बर्फ भी नजर आ रही है।

इस फोटो में कृष्णा श्रॉफ ठंड की वजह से जम चुके झरने को देखती नजर आ रहीं हैं। 
सोशल मीडिया पर कृष्णा श्रॉफ के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी इन तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कृष्णा श्रॉफ ने इन्हें कैप्शन दिया - चिलइन। 
इस तस्वीर में कृष्णा श्रॉफ बर्फ के बीच व्हाइट आउटफिट और ब्लैक वूलन कैप में नजर आ रहीं हैं। 
कृष्णा श्रॉफ भले ही अब तक फिल्मों से दूर हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनका जलवा कायम है। 


Tags: