Elvish पर कृष्णा अभिषेक की चुटकी, ‘लाफ्टर शेफ 2’ में याद दिलाया पुलिस केस
Entertainment मनोरंजन : एल्विश यादव का कंट्रोवर्सी से पुराना नाता है। इस इंफ्लुएंसर पर एक पुलिस केस भी हो चुका है। इसी केस की याद एल्विश यादव को कृष्णा अभिषेक याद दिलाते दिखे।
साथ ही इस दिक्कत से एल्विश बाहर कैसे आ सकते हैं? इस बात का समाधान पाने की कोशिश करते हुए कृष्णा नजर आए। हाल ही कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर एक प्रोमो ‘लाफ्टर शेफ 2’ का साझा किया गया है। इसमें कृष्णा अभिषेक एल्विश की चुटकी लेते नजर आ रहे हैं।
इस स्पेशल एपिसोड में कई सारी पंडित आए हैं, इनके लिए शो के कंटेस्टेंट्स को खाना बनाना है। इसी बीच एल्विश के केस के बारे में कृष्णा, एक पंडित जी से पूछते हैं, ‘हमारा लड़का काफी परेशान है, इसका केस कब क्लीयर होगा।’