नई दिल्ली: समय के साथ हरियाणा में हरियाणवी डांसर्स (Haryanvi Dancers) का चलन काफी बढ़ा है और इन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते हैं. कुछ लोग इस डांस को भले ही अश्लील मानते हों लेकिन हरियाणवी डांसर्स को देखने वालों की भीड़ आज भी कम नहीं हुई है बल्कि और बढ़ी है.

कोमल चौधरी का वीडियो
हरियाणवी डांसर कोमल चौधरी (Komal Choudhary) यूट्यूब पर छाई हुई हैं. उनके कातिलाना डांस वीडियो (Komal Choudhary Dance Video) आए दिन सामने आते हैं और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. इसी कड़ी में कोमल का एक गदर वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है.
Full View
कोमल ने ढाया कहर
वीडियो में कोमल चौधरी (Komal Choudhary) ऑरेंज और व्हाइट कलर का सलवार-सूट पहने हरियाणवी गाने 'हाय मेरे बिच्छू लडग्या' पर बेजोड़ मूव्स करते हुए फैंस के दिलों पर कहर ढाती नजर आ रही हैं. उनके कातिलाना डांस स्टेप्स पर लोगों का थिरकना भी कम नहीं हो रहा है.
वीडियो हुआ वायरल
हरियाणवी डांसर (Haryanvi Dancers) के वीडियो को अबतक यूट्यूब पर तकरीबन 25 हजार व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 300 लोगों ने इसपर लाइक का बटन दबाते हुए कमेंट कर प्यार लुटाया है. कोमल की ये स्टेजतोड़ परफॉर्मेंस फैंस को काफी पसंद आ रही है. साथ ही उनका कमरतोड़ डांस ठंड में भी गर्मी का एहसास करा रहा है.
Tags: