अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु साथ में करण जौहर के शो कॉफी विद करण के तीसरे एपेसिड में आए। दोनों ने साथ में खूब मस्ती की और करण के सवालों के काफी मजेदार जवाब भी दिए जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इस दौरान अक्षय कुमार ने एक दिलचस्प बात भी बताई। उन्होंने बताया कि एक वजह से वह पत्नी ट्विंकल के हाथ जोड़ते हैं और कभी-कभी तो पैर भी छूते हैं। दरअसल, यह तो अब सब जानते हैं कि ट्विंकल अब राइटर हैं और कई बार वह पॉलिटिकल या सोशल मुद्दों पर आर्टिकल्स लिखती हैं। उनके आर्टिकल्स को कभी पसंद किया जाता है नहीं तो ज्यादातर उनके आर्टिकल्स के बाद विवाद होते हैं।


क्यों करते हैं अक्षय ऐसा

तो अक्षय ने कहा, 'जब भी वह कुछ लिखती हैं, मैं उसे समझाने की कोशिश करता हूं प्लीज लाइन मत क्रॉस करो। मैं उसे पैर पड़ता हूं, हाथ जोड़ता हूं कि इससे दिक्कत हो जाएगी। 2-3 घंटे लग जाते हैं उसे समझाने में।'

हाथ जोड़कर करते हैं एडिट

करण फिर कहते हैं कि ट्विंकल को हालांकि इससे फर्क नहीं पड़ता होगा और वह फिर भी लिखती होंगी। इस पर अक्षय ने कहा कि थोड़ा शांती से लिखती है फिर। अगर आप कॉफी पढ़ोगे तो थोड़े बदलाव होंगे।

अक्षय आगे कहते हैं कि वह एडिट करते हैं उनकी कॉपी, लेकिन हाथ जोड़कर, भीख मांगकर। अक्षय की बात सुनकर सामंथा और करण जौहर अपनी हंसी नहीं रोक पाते। दोनों काफी देर तक हंसते रहते हैं।

Tags: