जानिए कब और किस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगी 777 चार्ली

उन्होंने कहा कि फिल्म में चार्ली (डॉग) ने अपनी आंखों से जज्बात बयां किए हैं।

Update: 2022-07-08 08:42 GMT

डॉग लवर्स के लिए इस साल एक स्पेशल फिल्म सिनेमा में आई 777 चार्ली। फिल्म के अच्छे रिव्यू के बाद मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। कन्नड़ स्टार रक्षित शेट्टी ने 777 चार्ली में लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म में एक इंसान और एक कुत्ते की कहानी है जो एक-दूसरे में एक ऐसे जैसे इमोशन पाते हैं और आत्म-खोज की यात्रा पर निकल पड़ते हैं। फिल्म में इंसान और पालतू के बीच अनकहे जज़्बात दर्शाती है।


777 Charlie OTT Release Date:
10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 777 चार्ली की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी उम्मीद से बढ़कर आई। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 24 जून तक 75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ओटीटी पर भी फिल्म के अच्छे रिव्यू आने की आशा की जा रही है। मेकर्स ने ऐलान किया कि वो जल्द ही 777 चार्ली का प्रीमियर ओटीटी पर करने वाले हैं।

777 Charlie Release On Voot
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, 777 चार्ली का प्रीमियर इस महीने के अंत में वूट सेलेक्ट पर होगा। फिल्म 29 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें 777 चार्ली देखकर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई फूट फूटकर रोते नजर आए थे।

777 Charlie Review
फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद सीएम बसवराज बोम्मई ने फिल्म की तारीफ करते हुए सभी से इसे देखने की अपील की थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था- फिल्म भावनाओं और जानवरों के साथ तालमेल बिठाती है। फिल्म अच्छी बनी है और सभी को देखनी चाहिए। यह बिना किसी शर्त प्यार की बात करती है। उन्होंने कहा कि फिल्म में चार्ली (डॉग) ने अपनी आंखों से जज्बात बयां किए हैं।

Tags:    

Similar News

-->