जानिए, वरुण धवन और नताशा दलाल की दिलचस्प लव स्टोरी

वरुण धवन ने करीना कपूर के चैट शो में नताशा संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी।

Update: 2021-04-24 11:13 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर यानी वरुण धवन इंडस्ट्री के एक जाने माने कलाकार हैं। आज वरुण का जन्मदिन है। उनका जन्म 24 अप्रैल, 1987 को मुंबई में निर्देशक डेविड धवन के घर में हुआ था। वरुण डेविड के छोटे बेटे हैं। वरुण ने अपने करिण की शुरुआत साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'माई नेम इज खान' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के के तौर पर काम करने के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया ​था। वरुण की लव लाइफ भी काफी फिल्मी है। उन्होंने इसी साल 24 जनवरी को अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ शादी की है। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी के बाद वरुण का ये पहला जन्मदिन है। वहीं अगर उनकी लवस्टोरी की बात करें तो वो भी काफी दिलचस्प है। तो चलिए बताते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में।



वरुण धवन ने एक्ट्रेस करीना कपूर के चैट शो में नताशा दलाल संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि नताशा का प्यार पाने के लिए उन्हें कैसे और कितने पापड़ बेलने पड़े थे। वरुण ने चैट ने कहा था कि नताशा ने उनका प्रपोजल तीन-चार बार रिजेक्ट कर दिया था। दोनों मुंबई के एक ही स्कूल में पढ़ते थे जहां छठी कक्षा में उनकी पहली मुलाकात हुई थी।



वरुण ने इसी शो में बताया था, 'जब उनकी पहली मुलाकात नताशा से हुई थी तब वो छठवीं में पढ़ती थी। उस वक्त हम डेट नहीं कर रहे थे। 11वीं-12वीं तक हम बहुत अच्छे दोस्त थे।' उन्होंने आगे कहा कि, 'उन्हें याद है कि जब हम मानेकजी कूपर स्कूल में जाते थे। वो येलो हाउस में थी और मैं रेड हाउस में था। हम बास्केटबाल कोर्ट में थे। लंच ब्रेक के दौरान कैंटीन में मुझे उसका चलना याद है। मैंने उसे देखा तभी मुझे उससे प्यार हो गया।'


आपको बता दें कि 24 जनवरी 2021 को नताशा और वरुण ने मुंबई के अलीबाग स्थित एक रिजॉर्ट में सात फेरे लिए। उनकी शादी हिंदू रीति रिवाजों के साथ सम्पन्न हुई। कोरोना को देखते हुए सीमित लोगों को ही निमंत्रण दिया गया। इस दौरान उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही मौजूद रहे। वहीं वरुण के वर्कफ्रंट की बात करें ते उन्होंने 'मैं तेरा हीरो', 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'दिलवाले', 'ढिशूम', 'जुड़वा 2', 'एबीसीडी 2' और 'बदलापुर' जैसी फिल्मों में काम किया।


Tags:    

Similar News

-->