केएल राहुल ने अथिया को किस करते हुए शेयर किया वीडियो, स ने जमकर लुटाया प्यार

उसमे वो अथिया को किस करते हुए नजर आ रहे है। केएल राहुल और अथिया इस वीडियो में जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

Update: 2023-02-01 10:11 GMT
बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) बीते दिनों ही शादी के बंधन में बंधी हैं। 23 जनवरी 2023 को ही अथिया शेट्टी ने इंडियन क्रिटेटर केएल राहुल संग सात फेरे लिए हैं। शादी से पहले ही दोनों अपनी अफेयर की खबरों के चलते लगातार लाइमलाइट बटोरते रहे हैं। देखते ही देखते दोनों बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल्स की लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर अथिया और केएल राहुल का एक क्यूट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा भी हो रही है। सामने आए इस वीडियो में अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है। 




क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक बाद एक वह अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर कर रहे हैं। इसी बीच केएल राहुल ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। केएल राहुल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमे वो अथिया को किस करते हुए नजर आ रहे है। केएल राहुल और अथिया इस वीडियो में जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। 
केएल राहुल और अथिया शेट्टी के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे है। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में फैंस दिल वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। कुछ फैंस इन दोनों की जमकर तारीफ भी करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है, 'बॉलीवुड का क्यूटेस्ट कपल...।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'आप दोनों की जोड़ी यूं ही सलामत रहे।' फिलहाल तो आपकी केएल राहुल और अथिया शेट्टी के इस वीडियो को लेकर क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं। 

Tags:    

Similar News

-->