KKK 12: खतरनाक स्टंट में कनिका मान पर कुत्ते ने किया हमला, वीडियो देखकर कांपी फैंस की रूह

कनिका मान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस वीडियो में कनिका नाम के हाथ पैरों पर चोट साफ नजर आई थी।

Update: 2022-06-19 05:22 GMT

Khatron Ke khiladi 12 Promo: खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke khiladi 12) की शूटिंग इस समय केपटाउन में चल रही है। कुछ समय पहले ही कलर्स ने खतरों के खिलाड़ी 12 का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस प्रोमो में कनिका मान खतरों का सामना करती नजर आ रही हैं। इस प्रोमो में कनिका मान (Kanika Maan) पर कुत्तों ने हमला कर दिया है। कुत्तों के हमला करने के बाद भी कनिका मान ने हार नहीं मानी। कनिका मान के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है। फैंस भी समझ गए हैं कि किस वजह से कनिका नाम को इतनी चोट लगी है। कुछ समय पहले ही कनिका मान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस वीडियो में कनिका नाम के हाथ पैरों पर चोट साफ नजर आई थी।






Tags:    

Similar News

-->