KKK 12: खतरनाक स्टंट में कनिका मान बोलीं- 'जीतके तो में ही जाऊंगी'

2 जुलाई 2022 के बाद ही मालूम चलेगा क्योंकि इसी दिन से ये शो टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

Update: 2022-06-19 07:51 GMT

टीवी का चर्चित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' जल्द प्रसारित होगा। लेकिन उसके पहले साउथ अफ्रीका के केप टाउन की लगातार झलकियां सामने आ रही हैं। पहले तो सभी कंटेस्टेंट्स ने रोहित शेट्टी के साथ अलग-अलग पोज में वीडियो और फोटो शेयर कर शो के शूट शुरू होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उनके स्टंट करने की भी क्लिप सामने आई थी। कभी रुबीना दिलैक और तुषार कालिया को 440 वॉट का करंट लग रहा था तो कभी निशांत भट्ट के घायल होने की तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिस पर फैन्स ने रिएक्ट भी किया था। अब एक टीवी की बहू कनिका मान का भी एक स्टंट के दौरान का वीडियो सामने आया है, जो काफी खतरनाक है।

कलर्स टीवी पर शेयर हुए Khatron Ke Khiladi 12 Promo वीडियो में कनिका मान पहले तो हरियाणवी छोरी बनकर एंट्री मारती हैं। वह पीले रंग के घाघरा और सफेद चोली में नीले दुपट्टे से घूंघट काढ़े एंट्री करती हैं। उनके पीछे दो आदमी ढोल नगाड़ों के साथ आते दिखते हैं। कनिका कहती हैं, 'जिद्दी छोरी पानीपत की नाम है मेरा कनिका... अरे जीत के तो मैं ही जाउंगी इस खतरों के खिलाड़ी ने।'
कनिका मान को कुत्तों ने स्टंट के दौरान दबोचा


अब इसके बाद Kanika Mann का स्टंट करते हुए दिखाई देती हैं। इसमें वह काले रंग के हैवी प्रोटेक्टिव कॉस्ट्यूम में नजर आती हैं। और उनके पीछे कुत्ते होते हैं। ऐसा टास्क पिछले सीजन में भी हो चुका है। जिसमें भागकर कंटेस्टेंट को एक जगह से दूसरी जगह जाना होता है लेकिन कुत्ते उन पर झपटते हैं। ऐसा ही कनिका के साथ हुआ। वह भाग रही थीं लेकिन कुत्तों ने उनके कपड़े को दबोच लिया। इस वजह से वह जमीन पर नीचे गिर गईं। अब जो उन्होंने पहन रखा था, वह इतना भारी था कि वह उठ भी नहीं पा रही थीं। उन्हें कुत्ते काट रहे थे, जिसकी वजह से वह मदद के लिए चिल्ला भी रही थीं। अब पूरा माजरा तो 2 जुलाई 2022 के बाद ही मालूम चलेगा क्योंकि इसी दिन से ये शो टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

Tags:    

Similar News