शादी के बंधन में बंधने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ

Update: 2023-02-02 15:58 GMT
 
मुंबई। आलिया और रणबीर कपूर की शादी के बाद बॉलीवुड का एक ओर जोड़ा सात फेरे लेने वाला है। इस कपल की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं और माना जा रहा है कि यह शादी इसी महीने छह फरवरी को होने जा रही है। हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की, जो कि बॉलीवुड के फेमस कपल हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चली हुई हैं और शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट भी फाइनल की जा रही है। शादी में बॉलीवुड के बड़े स्टार पहुंचने वाले हैं। शादी के लिए जैसलमेर के एक एक पैलेस को भी बुक कर लिया गया है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Tags:    

Similar News

-->