नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. उन्होंने काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली है. कियारा ने सिर्फ अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर ही लोगों के बीच लोकप्रियता बटोरी है. आज कियारा उस मुकाम पर हैं जब लोग उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं. कियारा अपनी एक्टिंग के अलावा अपने स्टाइलिश अवतार के कारण भी चर्चा में रहती हैं.

कियारा का सिजलिंग लुक
अब कियारा एक बार फिर से अपने लेटेस्ट पोस्ट के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है, जिसे देखने के बाद लोग होश खो बैठे हैं. आपके लिए भी उनकी इन अदाओं से नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा. इस तस्वीर में कियारा का अंदाज देखने लायक है. वह इस ब्लैक और व्हाइट फोटो में बला की खूबसूरत लग रही हैं.
लाइट मेकअप के साथ किया लुक को कंप्लीट
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कियारा ने लाइट मेकअप किया है. यहां उन्होंने अपनी गीली जुल्फों को खुला छोड़ा हुआ है, जिसमें वह बेहद हसनी लग रही हैं. इस तस्वीर में कियारा की कातिलाना अदाएं वाकई किसी भी मदहोश कर सकती हैं. अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए कियारा ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है.
अभिनेत्री की अदाओं ने किया घायल
बेशक यहां कियारा ने अपनी एक ही फोटो शेयर की है, लेकिन इस दौरान वह जिस अंदाज से कैमरे की ओर देख रही हैं वह देखकर सच में कोई भी दीवाना हो जाएगा. अब कियारा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं. फैंस के साथ-साथ तमाम यूजर्स कमेंट कर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. यहां उनके चाहने वाले कियारा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
इन फिल्मों में दिखेंगी कियारा
कियारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें लगातार कई फिल्मों के ऑफर्स मिल रहे हैं. जल्द ही उन्हें कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 2' में देखा जाने वाला है. इसके अलावा वह वरुण धवन के साथ 'जुग जुग जियो' और विक्की कौशल के साथ 'गोविंदा नाम मेरा' में भी नजर आएंगी.
Tags: