शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म जर्सी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को देखने के बाद बॉलीवुड कलाकार और फैंस उनके प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने फिल्म देखने के बाद शाहिद कपूर की जमकर प्रशांसा की है और एक्ट्रेस अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यार भरा नोट भी साझा किया है।




 



अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, मेरे प्यारे शाहिद कपूर, आप बहुत खास हैं, आपको अर्जुन के रूप में देखना किसी जादू से कम नहीं है। आपने इसको इतना बेहतरीन कैसे बना दिया। साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी टीम की प्रशंसा की और निर्देशक को इस खूबसूरत फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं, शाहिद कपूर ने फिल्म कबीर सिंह की अपनी को-स्टार के मैसेज का जबाव देते हुए लिखा, मेरी प्यारी प्रीति आपके शब्द कबीर के दिेल में हमेशा रहेंगे, तू मेरी बंदी है।
फिल्म की कहानी



 


गौतम तिन्ननुरी के निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर दो अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक असफल क्रिकेटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद के साथ अपने 3 दशक के बाद क्रिकेट में वापसी करने का फैसला लेता है और अपने बेटे की इच्छा को पूरा करने के लिए उसको जर्सी गिफ्ट करता है।


Tags: