कियारा ने खरीदी ऑडी ए8एल ( Audi A8L) लग्जरी सेडान

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (kiara advani) धीरे- धीरे इंडस्ट्री में जगह बनाने में कामयाब हो गई हैं। वह आज के समय की यंग और हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अक्सर अपनी फिल्मों और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अपने अफेयर को लेकर खबरों में रहने वाली कियारा आज अपनी नई कार को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। जी हां! कियारा ने ऑडी ए8एल ( Audi A8L)लग्जरी सेडान खरीदी है।
जानिए क्या है कियारा के लग्जरी कार की कीमत
ऑडी इंडिया ने अपने ऑफिशियल सोशल अकाउंट से कियारा की दो तस्वीरें शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस को अपनी लग्जरी गाड़ी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। कियारा की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ऑडी इंडिया ने लिखा- प्रगति और रचनात्मकता साथ-साथ चलती है.. हमें कियारा आडवाणी का वेलमक करते हुए खुशी हो रही है। बता दें कि 'ए8एल लग्जरी सेडान' ऑडी का लेटेस्ट एडिशन है जो पिछले साल इंडियन मार्केट में उतारा गया था। इसकी शुरुआती कीमत एक्स शोरूम 1.56 करोड़ रुपये है।
कियारा की करों के कलेक्शन में ये भी शामिल
कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कियारा के पास पहले ही कई और लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत लाखों में हैं। रिपोर्ट में कियारा की गाड़ियों के कलेक्शन में एक काली ऑडी के अलावा एक बीएमडब्ल्यू एक्स5, बीएमडब्ल्यू 530 डी और मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास शामिल है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा संग की गई पसंद
दिलचस्प बात यह है कि कियारा के कथित बॉयफ्रेंड और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को इसी साल ऑडी ब्रांड का एक मॉडल लॉन्च किया था। कियारा को आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'शेरशाह' में देखा गया था जहां उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कियारा अक्सर सिद्धार्थ संग मस्ती और पार्टी करते हुए स्पॉट की जाती हैं।
कियारा की आने वाली फिल्में
बॉलीवुड फिल्म 'एमएस धोनी' , 'कबीर सिंह' , 'गुड न्यूज' , 'शेरशाह' जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कियारा को आए हुए 7 से 8 साल पूरे हो गए हैं। अब आने वाले समय में कियारा कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 2' में दिखेंगी। इसके अलावा अपकमिंग फिलम 'जग जुग जीयो' में दिखाई देंगी , जिसमें वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं विकी कौशल के संग 'गोविंदा नाम मेरा' में नजर आएंगी।

सोशल मीडिया लवर हैं कियारा
फिल्मों के अवाला कियारा अक्सर अपने बोल्ड लुक की वजहों से खबरों में रहती हैं। बता दें कि कियारा फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। वह अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोज अपडेट करती रहती हैं। कियारा अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं।


Tags: