खेसारी लाल यादव का नया गाना 'सईयां जी सबर करी' ने मचाया धमाल, लोगों को खूब आ रहा पसंद

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। गाने का नाम 'सईयां जी सबर करी' है। गाने के बोल से पता चल रहा है कि यह पति-पत्नी के रिश्ते पर केंद्रित है।

Update: 2022-05-01 02:25 GMT

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। गाने का नाम 'सईयां जी सबर करी' है। गाने के बोल से पता चल रहा है कि यह पति-पत्नी के रिश्ते पर केंद्रित है। खेसारी की आवाज में लोगों को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक साढ़े छह लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं लोग कमेंट बॉक्स में जाकर इस गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं।

इस गाने को आदिशक्ति नाम के यूट्यूब चैनल ने रिलीज किया है। एक्टर के अलावा खेसारी अच्छे गायक भी हैं। उनके गाए गाने यूपी-बिहार के लोगों को खूब पसंद आते हैं। अब तक वह कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं। खेसारी के इस नए गाने को स्टूडियो में ही फिल्माया गया है। वीडियो में खेसारी को माइक पर खड़े होकर गाते देखा जा सकता है। इसके अलावा वीडियो में फीमेल सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका भी नजर आ रही हैं।Full View

श्याम सुंदर ने इस गाने को अपने संगीत से सजाया है, जबकि बोल पवन पांडे ने लिखे हैं। यह गाना रिलीज होते ही लोगों के जुबान पर चढ़ने लगा है। इससे पहले उनका गाना हरदी लागे जान के रिलीज हुआ था, जो अब तक 74 लाख बार देखा जा चुका है। इस गाने को अन्नपूर्णा फिल्म के यूट्यूब चैनल ने रिलीज किया था। केवल चार दिनों में ही यह गाना जबरदस्त हिट हो चुका है। बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी ने बतौर गायक ही अपने करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है। गायकी में हिट रहने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। अभिनय के क्षेत्र में भी जबरदस्त शोहरत हासिल की। मौजूदा समय में उनके लाखों फैंस हैं जो उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Tags:    

Similar News

-->