जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना 'दुई रूपया' (Dui Rupaiyan) आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। महज कुछ देर पहले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 484,513 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गया है। गाने में खेसारी का सॉलिड डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। इस गाने में खेसारी के साथ अनिषा पांडे लीड रोल में नजर आ रही हैं। खेसारी और अनिषा की ऑनस्क्रीन जोड़ी कमाल लग रही है। देखें ये वीडियो...

Full View


Tags: