'पानी पानी' गाने का भोजपुरी वर्जन जल्द लॉन्च करेंगे खेसारी लाल, देखें टीजर

'पानी पानी' गाने का भोजपुरी वर्जन

Update: 2021-12-06 14:41 GMT
भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर गाने और म्यूजिक एलबम रिलीज होते हैं। मगर अब क्योंकि जमाना थोड़ा बदल रहा है, तो यहां के कलाकार भी अपने स्टाइल और ट्रेंड में बदलाव ला रहे हैं। पिछले दिनों पावर स्टार पवन सिंह को सुपरहिट हिंदी म्यूजिक एलबम बारिश बन जाना का भोजपुरी वर्जन क्रिएट करते देखा गया था। अब खेसारी लाल यादव भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं।
भोजपुरी सिनेमा की जान खेसारी लाल यादव अपने चाहने वालों के लिए एक नया अंदाज में धमाका करने जा रहे हैं। वो जल्द ही हिंदी रैपर बादशाह के हिट सॉन्ग पानी पानी का भोजपुरी वर्जन लेकर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ अक्षरा सिंह भी अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। गाने का टीजर आउट हो चुका है, जिसमें बादशाह और जैकलीन फर्नांडिस की ही तरह खेसारी और अक्षरा भी काफी हॉट परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। यहां देखिए ये टीजर
Tags:    

Similar News