जनता से रिश्ता वेबडेस्क। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा में सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं. हाल के सालों में उनके चर्चे काफी बढ़ गए हैं जो न सिर्फ अपने अभिनय बल्कि आवाज को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं. वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री एक ट्रेंडिंग स्टार हैं जो दर्शकों के बीच हमेशा ही धमाल मचाए रहते हैं. हाल ही में उनका नया गाना 'देहिया में पेन बार' (Dahiya mein pen bar) रिलीज हुआ है जो इंटरनेट पर धमला मचाए हुए है. इस गाने में खेसारी को-स्टार शिल्पी राघवानी (Shilpi Raghwani) संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इस गाने के जरिए तो खेसारी अपने फैंस को इंप्रेस कर रही है और इसी के साथ उनका एक 2 माह पुराना गाना काफी ट्रेंड कर रहा है जिसे करोड़ों लोग देख चुके हैं.

दरअसल, यहां हम खेसारी लाल के भोजपुरी सॉन्ग 'बस कर पगली' (Bas Kar Pagli) के बारे में बात कर रहे हैं. इस गाने को उन्होंने शिल्पी राज (Shilpi Raj) के साथ गाया था जो अब भी सुपर ट्रेंड कर रहा है. 'बस कर पगली' गाने में खेसारी भोजपुरी एक्ट्रेस मेघा शाह (Megha Shah) के साथ रोमांस कर रहे हैं. इस वीडियो में खेसारी ने शर्टलैस होकर अपनी बॉडी से लोगों को इंप्रेस किया है. म्यूजिक एल्बम में खेसारी अलग-अलग अंदाज में दिखते हैं. लेकिन पूरे वीडियो में वे गुस्से में नजर आते हैं. यहां तक कि जब उनकी गर्लफ्रेंड स्वीमिंग पूल के नजदीक उनके साथ रोमांस करती हैं तब भी वे गुस्सा जाहिर करते हैं.
Full View
4 मिनट की ड्यूरेशन वाले इस म्यूजिक एल्बम को SRK MUSIC को 22 अगस्त 2021 को रिलीज किया था जिसे अब तक 8 करोड़ (80 Million) से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस गाने के लिरिक्स को श्याम देहाती ने लिखा और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है. वीडियो की प्रोड्यूसर शर्मिला रोशन सिंह है और कोरियोग्राफी प्रसून यादव ने की है.


Tags: