मुंबई। खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) का एक और धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है, जो इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रहा है। होली आने वाली है उससे पहले सिंगर ने कई होली स्पेशल गाने रिलीज किए हैं, जो रिलीज होते ही वायरल होने लगते हैं। खेसारी के नए गाने का नाम है 'बैगन के दाम' (Baigan Ke Daam), जिसमें खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी सिनेमा की सेंसेशनल एक्ट्रेस श्रृष्टि पाठक नजर आ रही हैं।

वीडियो में खेसारी और श्रृष्टि के बीच धमाल केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने में खेसारी एक सब्जी वाले बने हैं और श्रृष्टि उनसे मोल भाव कर रही हैं। दोनों में मजेदार नोक झोंक और मस्ती देखने को मिल रही है। पीछे होली का जबरदस्त माहौल बना हुआ है और लोग जमकर हुड़दंग कर रहे हैं। गाना काफी शानदार और फगुआ का खुमार लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है।
Full View
गाने में आवाज खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने दी है। बोल कृष्णा बेदर्दी के हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिए हैं। सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 19 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।


Tags: