Khatron Ke Khiladi 12: शूटिंग शुरू होते ही रोहित शेट्टी पर हुआ हमला, देखें वीडियो

दरअसल, पहले टास्क के बाद कोरियोग्राफर तुषार कालिया और अनेरी वजानी को फियर फंडा मिला है, जिसके तहत उन्हें टास्क परफॉर्म करके खुद को एलिमिनेशन से बचाना होगा।

Update: 2022-06-07 04:31 GMT

Khatron Ke Khiladi 12: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी अपने दमदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' के साथ टीवी की दुनिया में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने केपटाउन में अपने शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिससे जुड़ी फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। खास बात तो यह है कि रोहित शेट्टी से जुड़ा 'खतरों के खिलाड़ी 12' (Khatron Ke Khiladi 12) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शेट्टी पूरी तरह से एक्शन अवतार में नजर आए। उनके इस प्रोमो वीडियो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को भी सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 



'खतरों के खिलाड़ी 12' के इस प्रोमो वीडियो में नजर आया कि रोहित शेट्टी पर कोई बाइक सवार आकर वार करने की कोशिश करता है। लेकिन रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) भी फुल पावर में आ जाते हैं और उस इंसान का हाथ पकड़कर सीधा जमीन पर उसे पठखनी देते हैं। कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम चैनल पर रिलीज हुए 'खतरों के खिलाड़ी 12' के इस प्रोमो वीडियो को अभी तक 64 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। 


बता दें कि इससे पहले भी 'खतरों के खिलाड़ी 12' से जुड़ा दमदार प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसमें रोहित शेट्टी हेलीकॉप्टर पर सवार होकर धांसू एंट्री मारते हैं। इस प्रोमो वीडियो को देखकर खुद राखी सावंत भी कायल नजर आई थीं। उन्होंने फिल्ममेकर के वीडियो पर फायर इमोजी शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया। रोहित शेट्टी से इतर बाकी कंटेस्टेंट से जुड़े प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुके हैं।
'खतरों के खिलाड़ी 12' की शूटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन पहले टास्क के बाद ही दो कंटेस्टेंट पर खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, पहले टास्क के बाद कोरियोग्राफर तुषार कालिया और अनेरी वजानी को फियर फंडा मिला है, जिसके तहत उन्हें टास्क परफॉर्म करके खुद को एलिमिनेशन से बचाना होगा।

Tags:    

Similar News

-->