Khatron Ke khiladi 12: मगरमच्छ को किस करने के बाद बेसुध होकर झूमती दिखीं सृति झा, फैंस बोले 'इस पर तो माता आ गई...'
सृति झा का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
Khatron Ke khiladi 12 Entertainment News: खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke khiladi 12) की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं। खतरों का सामना करने के लिए टीवी सितारे केपटाउन पहुंच चुके हैं। रोहित शेट्टी लगातार टीवी सितारों के सब्र का इम्तेहान ले रहे हैं। इसी बीच सृति झा (Sriti Jha) की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में सृति झा अपनी बस में झूमझूम कर नाचती दिख रही हैं। सृति झा का हाल देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स हैरत में पड़ गए। बस में सृति झा ने हल्ला मचा दिया। फैंस ने भी सृति झा का ऐसा अंदाज पहली बार देखा है। इससे पहले सृति झा मगरमच्छ को किस करती नजर आई थीं। सृति झा का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।