जनता से रिस्ता वेबडेस्क :- जेएनएनl खतरों के खिलाड़ी 11 के प्रतियोगी श्वेता तिवारी, आस्था गिल, विशाल आदित्य सिंह और अर्जुन बिजलानी ने 'बचपन का प्यार' गाने पर डांस किया हैl उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैl आस्था गिल भले ही खतरों के खिलाड़ी 11 से बाहर हो गई होl इसके लिए उन्हें श्वेता तिवारी ने नॉमिनेट किया था लेकिन दोनों के बीच बिल्कुल भी दुश्मनी नहीं हैl उनका हालिया वीडियो इस बात का सबूत हैl

श्वेता तिवारी और आस्था गिल खतरों के खिलाड़ी 11 के प्रतियोगियों के साथ नजर आई हैंl इनमें विशाल आदित्य सिंह और अर्जुन बिजलानी शामिल हैl इसमें वह बचपन का प्यार गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैंl अर्जुन बिजलानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उन्हें गाना गाते और डांस करते हुए देखा जा सकता हैl


अर्जुन बिजलानी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'जाने मेरी जानेमनl' साथ ही उन्होंने इसे कई कलाकारों को टैग भी किया हैl हालिया क्लिप आस्था गिल ने शो से निकलने के बाद जारी किया गया हैl एपिसोड में श्वेता की टीम टास्क जीतने में असफल हो जाती हैl इसके बाद उन्हें 2 प्रतियोगियों को नॉमिनेट करने के लिए कहा जाता हैl तब श्वेता आस्था गिल और अभिनव शुक्ला का चयन करती हैंl इसके बाद उन्हें टास्क दिया जाता है कि वह दोनों पानी के अंदर जाएं और दो जलेबियां खाएंl आस्था गिल अभिनव शुक्ला से ज्यादा समय लेती हैंl इसके चलते उन्हें शो छोड़कर जाना पड़ता हैl दर्शक श्वेता को उनके चुनाव के लिए लताड़ रहे हैंl
श्वेता ने इस बारे में बताते हुए कहा, 'पिछले हफ्ते सब अर्जुन को ट्रोल कर रहे थेl इस हफ्ते मेरे बारे में बात कर रहे हैंl अगले हफ्ते कोई और होगाl यह होता ही रहता हैl आस्था पर मुझे विश्वास थाl इसकी वजह से वह मेरी टीम में थीl किसी को नॉमिनेट करना ही था, यह चलता रहता हैl' आस्था गिल ने भी श्वेता तिवारी का बचाव कियाl आस्था ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'गाइस मत करो यार, वह बहुत अच्छी है।'


Tags: