जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कोरोनावायरस महामारी के बीच सफर करने के दौरान अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने एयरपोर्ट लुक को अपने प्रशंसकों संग साझा किया है. कैटरीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह हवाई अड्डे पर नजर आ रही हैं

तस्वीर को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री लिखती हैं, "सुरक्षा पहले हैं, वैसे आउटफिट भी बुरा नहीं है." कैटरीना तस्वीर में पीपीई किट के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट फेस मास्क और फेस शील्ड भी पहन रखा है.

अभिनय की बात करें, तो कैटरीना आने वाले समय में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं. इसके अलावा, वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ 'फोन भूत' में भी नजर आएंगी. बता दें कि कैटरीना के करियर की शुरूआत मात्र 14 साल की उम्र में मॉडलिंग से हुई थी. मॉडलिंग के ही दौरान उन्‍हें फिल्‍म 'बूम' (2003) में कास्‍ट किया गया. इस बीच उन्‍हें कई ब्रांड्स भी एंडोर्स करने को मिले.

फिल्‍म 'बूम' के ना चल पाने के बाद उन्‍होंने तेलुगु फिल्‍म 'मल्‍लीस्‍वरी' मे काम किया. इसके बाद वे फिल्‍म 'सरकार' में भी दिखाई दीं लेकिन मुख्‍य रूप से बड़ा ब्रेक उन्‍हें फिल्‍म 'मैंने प्‍यार क्‍यों किया' (2005) से मिला जिसमें उनके हीरो सलमान खान थे.

Tags: