नई दिल्ली: उर्फी जावेद (Urfi Javed) और कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. हाल ही में कश्मीरा शाह ने उर्फी को कपड़े काटकर घूमने वाली बताया था, जिसके बाद उर्फी ने पलटवार किया था. अब एक बार फिर कश्मीरा ने उर्फी पर तंज कसा है. कश्मीरा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह उर्फी का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा कि उर्फी को टिकट लेकर एयरपोर्ट जाना चाहिए. ऐसे वहां जाकर फोटो खिंचवाना ठीक नहीं लगता है.

कश्मीरा ने उर्फी का फिर उड़ाया मजाक
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) उर्फी के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में वह कहती हैं, 'मैं उर्फी को जानती हूं, क्योंकि वह इंस्टाग्राम पर फैमस हैं. ये वही लड़की है ना जिसे कुछ दिन पहले वॉचमैन ने निकाला था, बिल्डिंग में आने से मना किया था. नहीं...नहीं...रोड पर खड़े होने से मना किया था. हां, तब मुझे उसके लिए काफी बुरा लगा था.
'टिकट लेकर एयरपोर्ट जाया करो'
कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) आगे कहती हैं, मैं बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ बोलती रहती हूं. एजुकेटेड होतीं तो उन्हें ये भी पता होता कि मैं कौन हूं और ये सब करने की जरूरत नहीं पड़ती. खैर, ऑल द बेस्ट. लेकिन उर्फी को एक और मैसेज दे देना मेरा. एयरपोर्ट पर टिकट लेकर जाया करो. ऐसे फोटो खिंचवा कर और गाड़ी में बैठकर चले जाओ ये ठीक नहीं लगता है. हालांकि, वो अपनी जगह पर ठीक हैं, क्योंकि इंडिया में बहुत से लोगों के पास फोन नहीं है, इंस्टाग्राम तो छोड़ो. लेकिन वो भी मुझे जानते हैं, फिल्में करती हूं ना मैं. कश्मीरा शाह ने जाते-जाते कहा कि रानी मुखर्जी भी इंस्टाग्राम पर नहीं हैं. वो भी फेमस नहीं हैं क्या?
उर्फी के कपड़ों को लेकर कही ये बात
इससे पहले कश्मीरा (Kashmera Shah) ने उर्फी के ड्रेसिंग स्टाइल का मजाक उड़ाया था. उन्होंने कहा था कि मैं ऐसे लोगों के बारे में बात भी नहीं करती हूं जिनके रिज्यूमे में काम जीरो है और जो सिर्फ इंस्टाग्राम पर फेमस हैं. जो लोग सिर्फ स्पॉट होकर अपना करियर बना रहे हैं, मेरी नजर में ऐसे लोग करियर माइंडेड नहीं हैं. मुझे नहीं पता कि ये कौन लोग हैं, जो कपड़े काटकर घूमते रहते हैं.
उर्फी ने कश्मीरा को दिया करारा जवाब
कश्मीरा (Kashmera Shah) के ऐसे कमेंट पर उर्फी जावेद भड़क गई थीं और उन्होंने जवाब में कहा, 'हां, मैंने पढ़ा, जो उन्होंने मेरे बारे में कहा है. मतलब क्यों? आपने जो बयान दिए हैं कोई वैलिड प्वॉइंट तो लिखो यार...ये क्या है कि मैं इंस्टाग्राम पर मशहूर हूं, रियल लाइफ में नहीं. फिर तो आप तो दोनों में ही फेमस नहीं हो, तो क्या फायदा?'
Tags: