बॉलीवुड के 'सोनू' कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) इन दिनों कई फिल्मों में बिजी हैं. वह धड़ाधड़ बिग बजट फिल्में साइन कर रहे हैं. उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. अब जल्द ही उनकी फिल्म 'धमाका' (Dhamaka) रिलीज होने वाली है. वह इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में पहुंचे थे. जिसके बाद वह स्ट्रीट फूड खाते हुए नजर आए.

दोस्त के संग सड़क पर लिए चाउमीन के मजे


अक्सर हम देखते हैं कि सेलेब्रिटीज भीड़-भाड़ और पब्लिक प्लेस पर जाने से बचते हैं. लेकिन कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) कुछ अलग हैं. वह स्टार होने के बाद भी सड़क पर आम इंसान की तरह घूमने फिरने से गुरेज नहीं करते. अब कार्तिक की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने दोस्त के साथ स्नैक्स कॉर्नर पर चाउमीन का लुत्फ ले रहे हैं. देखिए ये वीडियो...
कार के बोनट को बनाया डायनिंग टेबल
हम देख सकते हैं कि आर्यन ने भी मुस्कुराते अपने दोस्त के संग तस्वीरें भी क्लिक करवाईं हैं. वह इस कैजुअल आउटिंग के लिए डेनिम लुक में नजर आ रहे हैं. कार्तिक आर्यन ने इस मौके पर फूड वैन के सामने अपनी लैंबॉर्गिनी पार्क की और इस महंगी गाड़ी के बोनट पर रखकर वो अपने दोस्त के साथ चाऊमीन खा रहे हैं. इन तस्वीरों को विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.


Tags: