कार्तिक आर्यन हुए ट्रोल, स्वेटर पर टिकी लोगों की निगाहें

जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखने के बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है।

Update: 2022-12-15 05:08 GMT
कार्तिक आर्यन हुए ट्रोल, स्वेटर पर टिकी लोगों की निगाहें
  • whatsapp icon
Kartik Aaryan trolled: बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक यानी कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म शहजादा की वजह से चर्चा में हैं। इसके अलावा वो फिल्म 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि फिल्म भूल भुलैया 2 को करने के बाद कार्तिक की किस्मत बदल गई है। वहीं बीती रात कार्तिक आर्यन को एक इवेंट में देखा गया था। इस दौरान एक्टर बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। इस बीच कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखने के बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है। 
कार्तिक आर्यन हुए ट्रोल
दरअसल, कार्तिक आर्यन को पैपराजी ने कुछ देर पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया, जिसका वीडियो 'instantbollywood' ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। क्लिप में एक्टर बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। जहां कई लोग कार्तिक के इस लुक को खूब पसंद कर रहे है तो वहीं कई यूजर्स कार्तिक आर्यन को इस लुक की वजह से जमकर ट्रोल कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'छोटी बहन का स्वेटर जल्दी में' पहन लिया। वहीं दूसरे ने लिखा, 'सरोजनी से लिया है क्या।' बता दें कि इससे पहले भी कार्तिक आर्यन अपने लुक की वजह से ट्रोल हो चुके हैं। हालांकि उन्हें इन बातों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। 
इस मूवी में नजर आएंगी कार्तिक आर्यन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन फिल्म आशिकी 3 में नजर आने वाले हैं। बता दें कि आशिकी फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट यानी 'आशिकी 3' को अनुराग बसु डायरेक्ट करने वाले हैं। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा वो फिल्म शहजादा में भी दिखाई देंगे। बताते चलें कि हाल ही में वो फिल्म फ्रेडी में नजर आए थे। यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। फैंस इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं।
Tags:    

Similar News