शादी के बाद खुशी से फूली नहीं समा रहीं करिश्मा तन्ना, 'ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा' पर किया जोरदार डांस

गहना उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

Update: 2022-02-07 03:11 GMT

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने 6 फरवरी को मुंबई स्थित एक होटल में बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी कर ली। हाल ही में मौनी रॉय की शादी के बाद टीवी की ये हसीना भी अब मैरिड क्लब का हिस्सा बन गई हैं। करिश्मा भी पूरे रस्मों रिवाज के साथ वरुण के साथ शादी के बंधन में बंधीं और शादी के बाद एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसके वीडियोज अब काफी वायरल हो रहे हैं।



एक्ट्रेस ने शादी के लिए पेस्टल शेड का लहंगा चुना। मगर शादी के बाद वो गोल्डन कलर के शिमरी शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं, जहां उन्होंने डांस फ्लोर पर आग लगा दिया। करिश्मा की शादी से सामने आए कई वीडियोज में देखा जा सकता है कि वो पुष्पा फिल्म के मशहूर गाने 'ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा' पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। शादी में मौजूद बाकी लोग उनके आस पास खडे़ नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा करिश्म तन्ना ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो कहती सुनाई दे रही हैं कि वो अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड थीं, और इस बात के लिए भी काफी उत्सुक थीं कि वरुण उन्हें दुल्हन बने देखेंगी।


करिश्मा तन्ना ने अपनी शादी के लिए लाइट पिंक कलर का लहंगा चुना, जिसके साथ उन्होंने फुल स्लीव ब्लाउज को पेयर किया। व्हाइट पर्ल और कुंदन से जड़ा उनका गहना उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

.
Tags:    

Similar News

-->