जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अपने हुस्न से सनसनी मचाने वाली एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) हमेशा किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तसवीरें शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने कुछ ग्लैमरस फोटोज शेयर की है जिसपर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं. इन तसवीरों में वो व्हाइट साइकिल पर पोज देती नजर आ रही हैं.

वो कैजुअल व्हाइट टी-शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स और चप्पल में नजर आ रही हैं. वो ओपन हेयर में बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रही हैं. उन्होंने इन तसवीरों को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा,"सुबह का मूड हैशटैग लव हैशटैग पीओटीडी."करिश्मा तन्ना अपनी फिटनेस की वजह से भी जानी जाती हैं. वो रेगुलर वर्कआउट करती हैं और हेल्दी फूड खाती है.

उनकी इन तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ज़रा भी सोच न पाए हम अपने बारे में, कोई ख्याल न आया तेरे ख्याल के बाद. एक और यूजर ने लिखा, प्लीज मैम एक रिप्लाई कर दो प्लीज. एक और यूजर ने लिखा, इरादा तो हरगिज न था, तुमसे मोहब्बत का? सच कहें तो तुम्हें देखते ही मोहब्बत हो गयी. एक और यूजर ने लिखा, पहले से ही इतनी स्लिम हो और कितना फिट होना है. एक और यूजर ने लिखा, ब्यूटीफुल गर्ल साइकिल चला रही है, लिफ्ट दे दो प्लीज.
बता दें कि, करिश्मा तन्ना ने फिल्म दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर (2006) से बॉलीवुड में डेब्यू था. उन्होंने इस फिल्म में नंदिनी थापर का रोल निभाया था. 2013 में उन्हें इंद्र कुमार की सफल कॉमेडी ग्रैंड मस्ती में देखा गया. 2018 में, उन्होंने राजकुमार हिरानी की संजय दत्त की बायोपिक में संजू में भी अभिनय किया था जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में थे. इस साल उन्होंने अल्ट बालाजी की वेब सीरीज़ करले तू भी मोहब्बत के साथ डिजिटल डेब्यू किया है.
करिश्मा तन्ना अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं. साल 2014 में उन्होंने एक्टर उपेन पटेल को डेट करना शुरू किया. दोनों बिग बॉस के घर के अंदर मिले थे और दोनों ने हमेशा के लिए एकदूसरे का हाथ थामने का फैसला किया था. दोनों ने सगाई भी कर ली थी. लेकिन अचानक 2016 में उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया. हालांकि इसकी वजह सामने नहीं आई है.


Tags: