प्रेग्नेंसी पर लिखी किताब को लेकर Kareena Kapoor की बढ़ाई मुश्किलें

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

Update: 2021-07-20 13:50 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के अनुभवों को साझा करने के लिए लिखी किताब 'करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल' (Kareena Kapoor Khan's Pregnancy Bible) के लेकर अभिनेत्री के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज हो गई हैं। करीना कपूर पर अपनी किताब के जरिए धार्मिक भावना आहत करने का आरोप है।

करीना कपूर ने हाल ही में इस किताब को रिलीज किया है। जिसके बाद से एक समुदाय विशेष अभिनेत्री पर अपनी किताब के जरिए धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लग रहा है। अंग्रेजी वेबसाइट जूम की खबर के अनुसार अब करीना कपूर के खिलाफ मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के ओमती पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह शिकायत सर्व ईसाई सभा ने करवाई है। करीना कपूर के खिलाफ यह शिकायत सोमवार 19 जुलाई को दर्ज की गई है।अपनी शिकायत में सर्व ईसाई सभा ने अभिनेत्री की किताब के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त किया है और शीर्षक से 'बाइबल' शब्द को हटाने की मांग की है। इससे पहले महाराष्ट्र में अल्फा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे की ओर से बीड के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में करीना कपूर और दो अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। आशीष शिंदे का कहना था कि पवित्र नाम बाइबल किताब के शीर्षक में शामिल किया गया है, जिससे ईसाइयों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है।


शिंदे ने करीना कपूर के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 295-ए के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। थाना इंचार्ज साईनाथ थॉम्ब्रे ने शिकायत मिलने की पुष्टि की थी। हालांकि, रिपोर्ट दर्ज़ नहीं की गई। उनका कहना है कि घटना यहां नहीं हुई, इसलिए केस यहां दर्ज नहीं किया जा सकता। मैंने उन्हें मुंबई में शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी। गौरतलब है कि करीना कपूर खान की यह किताब हाल ही में रिलीज़ की गयी है। अभिनेत्री ने किताब अदिति शाह भीमजानी के साथ लिखी है। इसे जगरनॉट बुक्स ने प्रकाशित किया है।

आपको बता दें कि करीना ने इसी साल मार्च में दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौर को खूब एंजॉय किया और सोशल मीडिया के ज़रिए लगातार अपडेट देती रही थीं। तस्वीरें शेयर करती रही थीं। करीना ने किताब के कवर का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था- मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं वाकई में यह किताब लिखने के लिए राजी हुई थी। खैर यह आ गयी है। 

Tags:    

Similar News