करीना कपूर की तस्वीर फिर हुई वायरल, बेबी बंप में दिखा एक्ट्रेस का क्यूट अंदाज

करीना कपूर खान इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

Update: 2021-01-23 12:11 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस बीच करीना कपूर को उनके नए घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। करीना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनके लुक की खूब तारीफ हो रही है।











 


अपने नए घर के बाहर करीना टैंक टॉप और ब्लैक लूज पैंट में नजर आईं। इससे पहले करीना अक्सर ओवरसाइज आउटफिट में दिखती थीं, लेकिन उनके इस नए लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है। करीना ने बालों का बन बनाया हुआ था।

उन्होंने सनग्लासेस के साथ हाथ में बैग कैरी किया था जो उनके कैजुअल लुक को कम्प्लीट कर रहा था। इससे पहले करीना कपूर को मुंबई में शॉपिंग करने के दौरान स्पॉट किया गया था।
करीना आजकल कम ही घर से बाहर निकलती हैं। अक्सर शाम में ये देखा जाता है कि ये उनसे मिलने उनकी बेस्ट फ्रेंड्स पहुंचती है।
बता दें कि करीना ने लॉकडाउन के दौरान प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। मार्च में इस अभिनेत्री की डिलीवरी डेट है। कुछ दिन पहले ही करीना कपूर को अपने बेटे तैमूर के साथ एक बर्थडे पार्टी में शरीक होते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने ब्राइट येलो कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी थी।
इसमें वी-नेकलाइन के साथ ही फुल स्लीव्स थीं। वहीं ड्रेस का फ्री फॉल बेबो के बेबी बंप को हाइड कर रहा था। करीना ने इसे गोल्डन कलर के फुटवेअर के साथ मैच किया था।
वहीं फेस पर मिनिमम मेकअप करते हुए बालों को कल्च लगाकर स्टाइल किया था। इस आउटफिट में बेबो काफी प्यारी लग रही थीं।


Tags:    

Similar News