मुंबई। साल 2021 खत्म होने में केवल 10 दिन बाकी है। चारों और क्रिसमस डे (Christmas Day) और नए साल की धूम देखने को मिल रही हैं। ऐसे में फिल्मी सितारें भी इस जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। कई स्टार्स विदेश के लिए वराना हो चुके हैं तो वहीं कुछ सितारें क्रिसमस और नया साल अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करते हैं।

इन्ही में से एक हैं करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)। हर साल बेबो अपने घर पर ग्रैंड क्रिसमस पार्टी का आयोजन करती हैं जिसमे पूरा कपूर खानदान (Kapoor Family) और कई फिल्मी सितारें शामिल होते हैं लेकिन अफसोस है कि इस साल बेबो की खुद इस पार्टी का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। खबरें हैं कि करीना कपूर खान कोरोना की वजह से फैमिली का क्रिससस लंच मिस करेंगी।
13 दिसंबर को करीना कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। ऐसे में 25 दिसंबर तक करीना कपूर का 14 दिनों का क्वारनटीन पीरियड पूरा नहीं होगा जिसके चलते एक्ट्रेस पार्टी में शामिल नहीं हो पाएंगी। सैफ अली खान, तैमूर और जेह क्रिसमस लंच का हिस्सा होंगे। आपको बता दें बीते दिनों करीना अपने बेटे तैमूर अली खान की बर्थडे पार्टी में भी शामिल नहीं हो पाई थी।
करीना कपूर खान की सेहत की बात करें तो एक्ट्रेस पहले से काफी ठीक है और पहले से हेल्दी हैं। आइसोलेशन में रह रहीं करीना अपने दोनों बेटों को बेहद मिस कर रही है। दरअसल कपूर फैमिली के लिए हर साल क्रिसमस लंच स्वर्गीय शशि कपूर के घर पर होता है और ये कपूर फैमिली में परंपरा बन चुका है। शशि की पत्नी जेनिफर केंडल ने केंडल ने ये ट्रेडेशन 30 साल पहले शुरू किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। यह फिल्म टॉम हैंक्स की फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. फिल्म आगामी साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।


Tags: