एक्ट्रेस करीना कपूर के भाई और एक्टर अरमान जैन के घर जल्द ही दूसरे बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक्टर की पत्नी अनीषा मल्होत्रा जल्द ही मां बनने वाली है। घर में दूसरे बेबी के आने को लेकर कपल बेहद एक्साइटड है। ऐसे में हाल ही में मॉम टू बी अनीसा अपना बेबी शॉवर एंजॉय करती दिखीं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।
बीते शनिवार अनीसा मल्होत्रा ने अपने बेबी शॉवर का एक प्यारा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें गोद भराई के लिए खूब डेकोरेशन की नजर आ रही है। यह बेबी शॉवर 'अंडर द सी थीम्ड' पर बेस्ड था। एंट्री गेट को 'ओह बेबी! #बेबीजैन' लिखे गुब्बारों से डेकोरेट किया गया।
इस अवसर पर अनीसा रेड कलर की स्लिप ड्रेस में खूबसूरत लगीं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वहीं, अरमान जैन ऑरेंज कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट में हैंडसम दिखे।
Tags: