करीना कपूर ने किया वर्कआउट, वीडियो में दिखी घर की झलक

Update: 2023-01-16 11:29 GMT
 
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की फिटनेस ट्रेनर अनुष्का ने उनका वर्कआउट वीडियो (Workout Videos) सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में करीना कपूर (Kareena Kapoor) के आलीशान घर की झलक भी देखने को मिल रही है। शेयर किए गए क्लिप में करीना ने ब्लैक टॉप, ग्रे पैंट और व्हाइट स्नीकर्स पहने हैं, जिसमें बेहद फिट दिखाई दे रही हैं। वीडियो में करीना सीढ़ियां चढ़ते हुए आती हैं और योगा मैट पर एक्सरसाइज करना शुरू कर देती हैं। करीना के इस वर्कआउट वीडियो पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।
करीना कपूर जल्द ही फिल्म द क्रू में दिखेंगी। फिल्म को रिया कपूर और एकता कपूर प्रोड्यूस करने वाली हैं। इस फिल्म में करीना के साथ-साथ तब्बू और कृति सेनन भी नजर आएंगी।

Source : Hamara Mahanagar
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Similar News