Click the Play button to listen to article

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) को जब भी वक्त मिलता है वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहना पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अपनी बच्चों और पत्नी के साथ अक्सर तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी. लेकिन करण ने जो हाल ही में फोटोज़ शेयर की हैं उन्होंने तहलका मचा दिया है. बीच समंदर करण अपनी पत्नी टीजे सिद्धू (Teejay Sidhu) के साथ रोमांटिक होते नज़र आ रहे हैं.



दोनों ने सनग्लासेस पहने हैं और क्वलिटी टाइम एन्जॉय कर रहे हैं. इस वक्त ये जोड़ा मालदीव में हैं जहां वे अपनी तीनों बेटियों को भी साथ लेकर गए हैं. 
बता दें, शरारत, कसौटी ज़िंदगी की, दिल से दी दुआ…सौभाग्यवती भवः, नागिन 2, क़ुबूल है जैसी हिट सीरियल्स में काम कर चुके मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने किस्मत कनेक्शन, मुंबई 125 km जैसी फिल्मों में भी काम किया है. 

Tags: