Karan Mehra Birthday : क्यों लव स्टोरी से हेट स्टोरी में बदल गया निशा और करण का रिश्ता

Update: 2024-09-10 02:25 GMT
Karan Mehra Birthday : करण का जन्म 10 सितंबर 1982 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। करण मेहरा Karan Mehra ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2019 में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। इस शो से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला था। इस शो में अपने किरदार के लिए करण को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। करण 7 सालों तक इस शो का हिस्सा रहे थे। हालांकि करण अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। चाहे उनकी और निशा रावल की लव स्टोरी हो या हेट स्टोरी, दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। तो चलिए उनके इस खास दिन के मौके पर आपको करण मेहरा की लव स्टोरी से लेकर हेट स्टोरी तक की कहानी बताते हैं। कारन ने निशा को पहली बार सेट पर देखा और पहली नजर में ही उनसे प्यार कर बैठे। हालांकि, कहा जाता है कि उस वक्त निशा के मन में उनके लिए कोई फीलिंग नहीं थी। वह सेट पर करण से दोस्त की तरह बात करती थीं और फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। कहा जाता है कि करण और निशा ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया। 5 साल तक निशा को डेट करने के बाद करण ने अपने बर्थडे पर फिल्मी अंदाज में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। जिसके बाद निशा ने शादी के लिए हां कर दी। जिसके बाद करण और निशा ने 24 नवंबर 2012 को शादी कर ली। शादी के पांच साल बाद निशा ने बेटे कविश को जन्म दिया। करण जब 'बिग बॉस 10' में बतौर कंटेस्टेंट गए थे, तब निशा रावल को उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था। इसके बाद 14 जून 2017 को कपल ने अपने बेटे का स्वागत किया। 31 मई 2021 वो दिन था जब निशा रावल ने करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जब वो मीडिया के सामने आईं तो वो बुरी तरह आहत थीं। उनकी शिकायत के बाद करण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और फिर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। उन्होंने करण पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया। जिसके बाद करण ने निशा पर अपने राखी भाई रोहित सेठिया के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर समेत कई गंभीर आरोप भी लगाए। इस अनबन के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और अब वो एक दूसरे के बिना अपनी जिंदगी जी रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->