वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन को जल्द ही लॉन्च करेंगे करण जौहर !

रिपोर्ट में कहा गया है कि अंजिनी 2022 के अंत तक या 2023 की शुरुआत में बॉलिवुड में डेब्‍यू कर सकती हैं।

Update: 2021-08-27 02:26 GMT

बॉलिवुड में फिल्‍मी घराने से एक और स्‍टारकिड की एंट्री होने वाली है! 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' से वरुण धवन (Varun Dhawan) ने बॉलिवुड में डेब्‍यू किया था। करण जौहर (Karan Johar) ने वरुण को लॉन्‍च किया। अब चर्चा है कि करण जौहर आगे वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन (Anjini Dhawan) को लॉन्‍च करने वाले हैं। धर्मा प्रोडक्‍शन अंजिनी के अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को भी लॉन्‍च कर रहा है। बताया जाता है कि अंजिनी ने अपनी डेब्‍यू को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

अंजिनी के पास 4-5 फिल्‍मों के स्‍क्र‍िप्‍ट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजिनी ने क्‍लासिकल डांस कथक के साथ ही वेस्‍टर्न डांस फॉर्म जैज की भी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। खबर यह भी है कि अंजिनी को चार से पांच फिल्‍मों के स्‍क्रि‍प्‍ट्स भेजे गए हैं। हालांकि, उन्‍होंने अभी तक किसी स्‍क्र‍िप्‍ट को फाइनल नहीं किया है।
अगले साल आ सकती हैं अंजिनी की फिल्‍म
करण जौहर अपने बैनर तले अंजिनी को बड़े स्‍तर पर लॉन्‍च करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अंजिनी 2022 के अंत तक या 2023 की शुरुआत में बॉलिवुड में डेब्‍यू कर सकती हैं।


Tags:    

Similar News