Karan Johar ने यश और रूही को किया इस खास अंदाज में बर्थडे विश, तो दोनों ने कर दी पापा की खिंचाई, देखे VIDEO

करण जौहर के जुड़वा बच्चे यश और रूही 7 फरवरी 2021 को 4 साल के हो गए हैं।

Update: 2021-02-07 10:41 GMT

करण जौहर के जुड़वा बच्चे यश और रूही 7 फरवरी 2021 को 4 साल के हो गए हैं। इस मौके पर करण जौहर ने हमेशा की तरह अपने बच्चों को विश करते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करण जौहर अपने बच्चों को बर्थडे विश कर रहे हैं जबकि उनके दोनों बच्चे उनके चमकीले कपड़ों का मजाक उड़ा रहे हैं और कह रहे हैं कि वे करण के कपड़ों से तंग आ गए हैं। करण जौहर ने इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन पर गुडबाय कहना जरूरी है। एक बार फिर फैशन क्रिटिक्स मेरी आलोचना करने के लिए हाजिर हैं। मेरी जिंदगी के प्यार को हैपी बर्थडे रूही और यश।' देखें, करण जौहर का शेयर किया यह मजेदार वीडियो:



बता दें कि करण जौहर इससे पहले कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान भी अपने बच्चों के मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। ये वीडियोज फैन्स के बीच सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर हुए थे। करण जौहर ने अपने पिता यश और मां हीरू के नामों पर अपने बच्चों के नाम यश और जूही रखे हैं। नीचे देखें, यश और रूही के कुछ मजेदार वीडियोज:









Tags:    

Similar News