बिपाशा बसु-करण सिंह के मजे लेने लगे कपिल शर्मा, बोले- ऐसे लोग सुहागरात पर...

मैंने कुछ गलत किया हो तब। अर्चना फिर पूछती हैं क्या गलत। फिर करण बोलते हैं, मैं हर बार अलग गलती करता हूं।

Update: 2022-02-10 06:39 GMT

कपिल शर्मा शो पर इस बार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर मेहमान बनकर पहुंचे हैं। दोनों वैलेंटाइन्स स्पेशल में कपिल के साथ हंसी के ठहाके लगाते दिखेंगे। चैनल ने शो का प्रोमो जारी कर दिया है। कपिल करण के टैटूज और बिपाशा की फिटनेस पर मजाक करते दिखाई दिए। वहीं कपिल की टीम ने भी मजेदार जोक्स क्रैक करके करण और बिपाशा को खूब हंसाया। अर्चना पूरण सिंह ने दोनों से झगड़ों के बारे में पूछा। इस पर करण ने मजेदार जवाब दिया।

कपिल ने की खूबसूरती की तारीफ


कपिल शर्मा के शो पर बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ पहुंचीं। सोनी टीवी ऑफिशियल ने एपीसोड का प्रोमो जारी कर दिया है। प्रोमो में दोनों अपनी मैरीड लाइफ पर बात करते दिख रहे हैं। वहीं कपिल ने बिपाशा के फिटनेस फ्रीक होने का मजाक भी उड़ाया। बिपाशा करण के हाथों में हाथ डालकर शो पर पहुंचीं। कपिल बोलते हैं, आप इतने ही प्यारे लग रहे हैं जितने 10 साल पहले लगते थे, जितने 5 साल पहले लगते थे। उतने ही फिट लग रहे हैं। ये ऐसे ही लोग होते हैं जो अपनी सुहागरात पर भी दूध की जगह प्रोटीनशेक पीते हैं।
करण को बिना कपड़े रहना पसंद
कपिल करण के टैटूज का भी मजाक उड़ाते हैं। करण की बॉडी पर कई सारे टैटूज हैं। कपिल बोलते हैं, आपको अपनी बॉडी पर कितने और टैटूज बनवाने की जरूरत पड़ेगी कि कपड़ने न पहनने पड़ें। बिपाशा करण के बदले जवाब देती हूं, ऐसा होने नहीं वाला है। इन्हें कपड़े बहुत पसंद हैं और कपड़ों के बिना रहना भी बहुत पसंद है।
इस बात पर होता है झगड़ा
अर्चना पूरण सिंह भी कपिल से सवाल करती हैं कि दोनों के बीच झगड़ा किस बाद को लेकर होता है। इस पर करण बोलते हैं, मैंने कुछ गलत किया हो तब। अर्चना फिर पूछती हैं क्या गलत। फिर करण बोलते हैं, मैं हर बार अलग गलती करता हूं।


Tags:    

Similar News

-->