कपिल शर्मा ने पहली बार बेटी अनायरा के साथ किया रैंप वॉक

Update: 2023-05-15 09:19 GMT
 
Kapil Sharma's daughter Anayra: कपिल शर्मा ने अपनी बेटी अनायरा शर्मा के साथ पहली बार रैप वॉक किया। उन्होंने रविवार को फैशन शो में बेटी के साथ महफिल लूट ली। पापा के साथ रैप पर उनका हाथ पकड़कर चल रही अनायरा बहुत कॉन्फिडेंट दिखीं। वो सबको वेव कर रही थीं और मौजूद लोग उनपर जमकर प्यार लुटा रहे थे। एक पल के लिए वह दर्शकों को देखती रही जबकि कपिल ने उन्हें चलते रहने का इशारा किया।
जैसे ही उनके रैंप डेब्यू का वीडियो इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट पर शेयर किया गया, कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें "क्यूट" कहा। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "वह गिन्नी की तरह दिखती हैं।" कई लोगों ने उनकी तुलना बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक से भी की। "वह अब्दु रोजिक की बहन दिखती है।" एक व्यक्ति ने यह भी टिप्पणी की, “बच्ची कितनी मासूम या प्यारी लग रही है … और उसकी मुस्कान। तो किसी ने लिखा कि कपिल कितने लकी है।
कपिल के अलावा कॉमेडियन भारती सिंह ने भी कृष्णा अभिषेक के साथ रैंप वॉक किया। इस दौरान कृष्ण ने भारती के बेटे लक्ष्य को अपनी गोद में उठाया हुआ था। इन तीनों ने अपना कॉस्ट्यूम ब्लू और ब्लैक में पेयर किया हुआ था।हाल ही में इस शो को मदर्स डे के अवसर पर आयोजित किया गया था और महिलाओं के खिलाफ अपराधों और अपराधियों के विरुद्ध धर्मयुद्ध का संदेश दिया गया था। मशहूर हस्तियां आंदोलन के समर्थन में आईं और नो मोर फियर का संकल्प लिया। दर्शकों में अभिनेता आदित्य सील, अनुष्का रंजन, आकांक्षा रंजन अपारशक्ति खुराना और निया शर्मा थे।
Tags:    

Similar News

-->