एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी-जाती है। एक्ट्रेस किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखती रहती है। कंगना अक्सर नेपोटिज्म पर बात करती रही है और आउटसाइडर्स के लिए आवाज उठाती रहती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने नेपोटिज्म पर बात की है।

कंगना ने इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस येलो ब्लेजर में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। कंगना कह रही है- 'बॉलीवुड में नेपोटिज्म मेरी समस्या कभी भी नहीं थी। समस्या थी नेपोटिज्म की वजह से बाहरी लोगों को आगे बढ़ने न देना, और दोनों में अंतर है। अगर आप अपना काम तसल्ली से कर रहे हैं तो कोई समस्या नहीं है।' कंगना का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।



 


काम की बात करें तो कंगना शो लॉक अप में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस इस शो को होस्ट करेंगी। ये शो 27 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा एक्ट्रेस धाकड़, तेजस और टीकू वेड्स शेरू जैसी फिल्मों में भी दिखाई देगी।

Tags: