बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी सासू मां वीना देवगन को जन्मदिन विश किया है। काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपनी सास के साथ अपनी एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए जो उन्होंने कैप्शन लिखा है वह काफी मजेदार है। काजोल की इस पोस्ट पर उनकी बहन एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने भी वीना देवगन को कमेंट कर जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दीं।

सासू मां वीना देवगन को जन्मदिन की बधाई देते हुए काजोल ने उन्हें अपना क्राइम पार्टनर कहा है। सासू मां के जन्मदिन पर शेयर की गई काजोल की यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।


आपको बता दें कि अजय देवगन के पिता यानि काजोल के ससुर वीरू देवगन का 27 मई 2019 को कार्डिएक अरेस्ट के कारण मुंबई में निधन हो गया था। वीरू देवगन के निधन के बाद उनकी वाइफ वीना काफी दिनों तक सदमें थी। हालांकि उस मुश्किल वक्त में काजोल हमेशा अपनी सास और पति अजय देवगन के साथ खड़ी रही। एक अच्छी वाइफ होने के साथ ही साथ काजोल एक अच्छी बहू होने का भी फर्ज निभाया था। अब काजोल के प्रोफेशन की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म फिल्म 'त्रिभंगा' में नजर देखा गया था। काजोल पिछले साल यानी 2020 में अजय देवगन के साथ फिल्म 'ताना जी' में नज़र आई थीं। ये फिल्म देश में लॉकाडाउन लागू से होने से काफी पहले ही रिलीज़ हो चुकी थी इसलिए फिल्म ने कमाई भी अच्छी की थी। इसके अलावा पिछले साल उनकी एक शॉर्ट फिल्म भी रिलीज़ हुई थी 'देवी'।


Tags: