काजल अग्रवाल ने कराया फोटोशूट, तस्वीरों में बेहद खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस

बता दें कि, वह अगली बार 'उमा' में नजर आएंगी।

Update: 2022-03-08 08:45 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त प्यार देखने को मिलता है। होने वाली मां अक्सर अपने फैंस को अपनी अपडेट देने के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने संडे मूड को एक फोटोशूट सीरिज के साथ शेयर किया है, इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।





काजल संडे मूड


सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही इन तस्वीरों में हम उन्हें उनके फेवरेट लुक के साथ सोफे पर चिल करते हुए देख सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में एक सन आइकन के साथ लिखा है, "संडे मूड"। उनकी इस फओटो पर फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी है।
कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने अपने फिटनेस सेशन से एक वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। वह अक्सर अपने फैंस को ऐसी ट्रीट देती रहती हैं। इस बार उनका व्हाइट ड्रेस लुक काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने इस ड्रेस के साथ पिंक लिपस्टिक और पिंक हील्स को पेयर किया है। वह व्हाइट सोफे पर पोज देती नजर आ रहीं हैं। उनके हाथों में एक पिंक बुक भी देखने को मिल रही है।
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर, 2020 को मुंबई में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। न्यू इयर के दौरान, उनके पति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्ट्रेस की एक दिल जीतने वाली फोटो शेयर करते हुए बताया कि वे एक बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
काम के मोर्चे पर, काजल इसी साल 3 मार्च को रिलीज हुई 'हे सिनामिका' में नजर आई थीं। बता दें कि, वह अगली बार 'उमा' में नजर आएंगी।

Tags:    

Similar News