बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने बेहद ही कम वक्त में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जाह्नवी ने अबतक के अपने करियर में कई ​फिल्मों में काम किया है। वहीं एक्टिंग के अलावा जाह्नवी सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरें यहां तक अपने वेकेशन की फोटोज भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। वहीं जाह्नवी पैपराजी की भी फेवरेट स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। वह जहां भी जाती हैं पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। लेकिन इसी बीच जाह्नवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पैपराजी पर नराज होती नजर आ रही हैं। यहां देखें वीडियो...




जाह्नवी कपूर को हाल ही में पिता बोनी कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जाह्नवी और बोनी के इस वीडियो को बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी को देखकर पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आते हैं। वह जाह्नवी और बोनी को रुककर पोज देने के लिए कहते हैं।
वहीं जब पैपराजी ने पोज देने के लिए बोनी कपूर को अपना मास्क उतारते के लिए कहा और वह अपना मास्क उतारने भी लगते हैं तभी जाह्नवी उन्हें रोक देती हैं और पापा का हाथ पकड़ लेती है। इस पर पैपराजी उन्हें बोलते हैं कि अरे कुछ नहीं होगा। ये सुनते ही जाह्नवी फोटोग्राफर पर नाराज होते हुए कहती हैं कि ऐसे गलत एडवाइज मत दीजिए। जाह्नवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी इस वीडियो को देखने के बाद जाह्नवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बात करें जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वह अपनी कई फिल्मों के लेकर चर्चा में हैं। इस साल वह बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जाह्नवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ सेनगुप्ता के डायरेक्शन में बनी रही फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आने वाली हैं। इससे पहले जाह्नवी कपूर फिल्म 'रूही' में नजर आई


Tags: