गुलाबी शरारे में जाह्नवी कपूर का जलवा, फैंस बोले- 'बिलकुल परी जैसी लग रही हो'

अपने इस स्वागत की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो एक बड़ी तलवार से केक काटती हुईं नजर आ रही हैं।

Update: 2022-10-18 03:20 GMT

बॉलीवुड एक्ट्रेस और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अक्सर अपने लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं। आए-दिन उनकी तस्वीरें सोशल मैया पर छाई रहती हैं। जाह्नवी कपूर की खूबसूरती सभी फैंस का मन मोह लेती है। जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म मिली में नजर आने वाली है। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए वो इंडिया की पिंक सिटी जयपुर पहुंची है। एक्ट्रेस ने अपने जयपुर प्रमोशनल इवेंट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख हर कोई मानो जाह्नवी की खूबसूरती का दीवाना हो गया हो। तो चलिए देखते है उनकी नई तस्वीरें, जिन्होंने इंटरनेट पर धमाल मचाया हुआ है।


जाह्नवी की डिजानइर ड्रेस
तस्वीरों में जाह्नवी ने फेमस फैशन डिजानइर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी है। एक्ट्रेस ने पिंक कलर की चोली साथ ही लांग स्कर्ट पहनी हुई है। 


जाह्नवी की कातिलाना खूबसूरती
जाह्नवी का कपूर इन तस्वीरों में काफी ज्यादा सुंदर लग रही हैं। जाह्नवी कपूर के फोटोज पर फैंस जमकर प्यार बरसाते नजर आते हैं।

जाह्नवी ने गिराई हुस्न की बिजलियां
जाह्नवी ने अपने इस स्टाइलिश लुक से मानो उन्होंने अपने फैंस के उपर हुस्न की बिजलियां गिरा दी हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

जाह्नवी कपूर की दिलकश भरी अदाएं
तस्वीरों में जाह्नवी कपूर की दिलकश भरी अदाओं ने फैंस को घायल कर दिया है। एक्ट्रेस की तस्वीरों से नजरें हटा पाना बेहद मुश्किल हैं।

जाह्नवी कपूर लगा रही हैं लिपस्टिक
तस्वीरों में जाह्नवी कपूर शीशे में देखते हुए लिपस्टिक लगा रही हैं। कई फीमेल फैंस ने जाह्नवी से ये भी पूछ डाला की वो लिपस्टिक का कौन सा कलर लगा रही हैं। 

जाह्नवी ने काटा केक
जाह्नवी कपूर का पिंक सिटी यानी जयपुर में जोरों-शोरों से स्वागत हुआ। जाह्नवी ने अपने इस स्वागत की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो एक बड़ी तलवार से केक काटती हुईं नजर आ रही हैं।

Tags:    

Similar News

-->